एशिया कप की तैयारी के लिए आग पर चलता नजर आया बांग्लादेश का यह खिलाड़ी, वीडियो देख दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हर्षल गिब्ब्स ने उड़ाया मजाक, आप भी देखें यह वीडियो।

Walking on Fire
- Advertisement -

एशिया कप की शुरुआत होने में अब सिर्फ दो हफ़्तों का ही समय बचा है। ऐसे में सभी एशियाई देशों के खिलाड़ी अपनी तैयारी और विभिन्न अभ्यास में जुटे हुए है। हालाँकि बांग्लादेश के इस खिलाड़ी का टूर्नामेंट की तैयारी करने के अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं।

मोहम्मद नईम शेख जो बांलादेश के शालामी बल्लेबाज हैं एक विचित्र तरीका से अपनी तैयारी करते हुए दिखे। आग पर चलते हुए उनका एक वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है की इस विधि के साथ वह अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।

- Advertisement -

माइंड-ट्रेनिंग एक्सरसाइज के नाम से प्रचलित इस अभ्यास करने के लिए उन्होंने एक प्रशिक्षित ट्रेनर की मदद ली है। उनके इस अनूठे तरीके से तैयारी करने के अंदाज पर कई लोगों ने हैरानी जताई है, विशेष रूप से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

- Advertisement -

हालाँकि, उनके इस अनूठे तरीका का अभ्यास खेल के प्रति उनके समर्पण के भाव को भी दिखाता है। इस बार का एशिया कप भी कुछ अलग तरीके से आयोजित किया जायेगा। इस बार का एशिया कप के मैच दो देशों में होंगे। वैसे तो मुख्य आयोजक पाकिस्तान ही है, लेकिन राजनीतिक कारणों से भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, और फाइनल का आयोजन भी श्रीलंका ही करेगा।

क्रिकेट के सभी दीवाने इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर अभी से ही रोमांच का माहौल बना हुआ है। भारत अपने अभियान की शुरुआत भी पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले से करेगा जो 2 सितंबर को श्रीलंका में आयोजित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: यूएई और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही T20I श्रृंखला के दूसरे मैच में सात विकेट से हारी न्यूजीलैंड की टीम, फैंस ने मीम्स बनाकर जमकर किया ट्रोल, यहाँ देखें कुछ प्रतिक्रियाएं।

एक और खबर आयी है की भारत अपने एशिया कप के लिए टीम का चयन 21 अगस्त को करेगा। ऐसे में सभी के बीच अभी से उत्सुकता बनी हुई है। एक तरफ जहाँ जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है वहीं दूसरी ओर भारत श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के फिट होने की उम्मीद में है।

- Advertisement -