यूएई और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे T20I श्रृंखला का दूसरा मैच 19 अगस्त को दुबई के स्टेडियम में खेला गया। पहले टी20I में जीत के साथ श्रृंखला में आगे चल रहे न्यूजीलैंड को हरा कर यूएई ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया। अब उनके पास इस श्रृंखला को जीतने का भी मौका है।
बात करें इस मैच की तो, यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अपने फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने शुरुआती झटके दिया और न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को टिकने नहीं दिया। पारी की शुरुआत करने उतरे चाड बोवेस ने संघर्ष करते हुए 21 गेंदों में 21 रन की धीमी पारी खेली।
हालाँकि, मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आये मार्क चैपमैन ने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और 46 गेंदों में 63 रन बनाकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इसमें उन्हें जेम्स नीशम का भी साथ मिला, जिनकी 21 रनों की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने बोर्ड पर 142 रन का लक्ष्य रखा।
यूएई की तरफ से अयान अफजल खान ने अपने चार ओवरों में मात्र 20 रन खर्च कर 3 विकेट झटके। उन्हें मुहम्मद जवादुल्लाह का भी भरपूर साथ मिला, जिन्होंने बेहद ही किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 16 रन दिए और 2 विकेट लिए, वहीं अली नसीर, जहूर खान और मोहम्मद फ़राज़ुद्दीन ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरी पारी में अपने लक्ष्य का बचाव करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम बेहद ही बेरंग दिखी। हालाँकि, उन्होंने यूएई के ओपनर बल्लेबाज अर्यांश शर्मा को शून्य पर आउट कर शुरुआती झटका दिया, परंतु यूएई के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने पारी को बखूबी संभाला।
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने 29 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये आसिफ खान ने 29 गेंदों में नाबाद 48* रन बनाए और अपनी टीम को जीत तक पहुँचाया। गेंदाबजी में न्यूजीलैंड के टिम साउदी, मिचेल सेंटनर और काइल जैमीसन ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन जमकर रन लुटाये।
अब जब तीन मैचों की श्रृंखला बराबरी पर है, यूएई के पास मौका है सीरीज जीत कर इतिहास रचने का। आइये देखते हैं न्यूजीलैंड की इस हार के बाद प्रशंसकों की कैसी प्रतक्रियाएँ रहीं। देखें यहाँ :
UAE to every cricket fan right now:#UAEvNZ pic.twitter.com/YcTqdbrzGM
— Tanishq Ganu (@smart__leaks) August 19, 2023
UAE beat New Zealand by seven wickets to level the series in stunning fashion 🙌#UAEvNZ pic.twitter.com/z5ZoZkklIV
— Linga Raja (@Iplteamstrolls) August 19, 2023
Cricket is a game of uncertainty.
A Day to Remember for UAE Cricket. #UAEvNZ pic.twitter.com/DKUl9oIIjC— MatchTalkMemes (@MatchTalkMemes) August 19, 2023
Hain bc pic.twitter.com/JYIQZFDyDW
— KK (@_kishan1) August 19, 2023
— CricXP 1.1M 💯 (@CricXP) August 19, 2023
— ᑭᗩᖇTᕼ 🇮🇳 (@parth_jani7) August 19, 2023
— ᑭᗩᖇTᕼ 🇮🇳 (@parth_jani7) August 19, 2023
Hum Puri Second Hand Indian Team Kharidti aur Record Banati 🥰 pic.twitter.com/mxAgwzo9R2
— Kunal Kharalkar (@kunalspits) August 19, 2023
Everyone to UAE : pic.twitter.com/BkIWAnqt3p
— UmdarTamker (@UmdarTamker) August 19, 2023
New Zealand haar gayi 😳😳 pic.twitter.com/ITxEWjNfiN
— Introvert //🙇🏻♂️ (@introvert_hu_ji) August 19, 2023
— Ivaan ❤️ (@lyfis_memories) August 19, 2023
मैं जो सभी छोटे छोटे देश को आगे बढ़ते हुए इसलिए देखना चाहता हूं ताकि क्रिकेट में कॉम्पिटिशन और अधिक बढ़े pic.twitter.com/bNl5fI6g0F
— Babul Yadav (@BABULKU74795114) August 19, 2023
— Devyash Yadav (@devyax7) August 19, 2023