Video: “ड्रिंक एंड ड्राइव” क्यों नहीं करना चाहिए, शिकार धवन ने इस हँसाने वाले वीडियो से समझाया

Shikhar dhawan, Arshdeep Singh
- Advertisement -

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने अपने साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बराड़ के साथ लोगों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने का आग्रह करते हुए, सभी को हंसने पर मजबूर कर देने वाला एक वीडियो साझा किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें की, इस आईपीएल में मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स का अब तक का सफर मध्यस्तर का रहा है। पंजाब ने अपने खेले गए आठ मैचों में से चार में जीत हासिल की है। फिलहाल वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

- Advertisement -

पंजाब ने हाल ही में, चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की है। धवन ने अपनी टीम के इस जीत में 88 रनों का योगदान दिया और चेन्नई को 11 रनों से हराने में मदद की। पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने भी डेथ ओवरों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

मैच फील्ड पर अपना कौशल दिखने के अलावा, मैदान के बाहर अपने वीडियोस से अपने प्रशंषकों का दिल बहलाने के लिए भी शिखर धवन जाने जाते हैं। धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर “शराब पीकर गाड़ी न चलाएं” कहते हुए वीडियो पोस्ट किया। पंजाबी में, धवन ने मजाक में कहा कि शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए क्योंकि शराब फर्श पर गिर जाएगी।

- Advertisement -

प्रशंसकों के साथ, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मंदीप सिंह और प्रसारक गौरव कपूर जैसे कई जानी मानी हस्तियों ने धवन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

वीडियो यहाँ देखेंः

इस बीच, पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला शुक्रवार, 29 अप्रैल को एमसीए स्टेडियम, पुणे में फॉर्म में चल रहे लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है। लखनऊ के साथ होने वाली भिड़ंत को मिलाकर पंजाब को अभी और छह मैच खेलने हैं। प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए उसे अपने बाकी छह मैचों में से चार में जीत हासिल करनी होगी।

- Advertisement -