- Advertisement -

Video: मुंबई की जीत का रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने कुछ ऐसे मनाया जश्न। देखें

- Advertisement -

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पांच विकेट से हराया।

मुंबई की इस जीत के साथ, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर रहते हुए IPL 2022 के प्लेऑफ़ में पहुंच गई, लगातार तीन सालों में ये तीसरा मौका है जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुँच गयी।

- Advertisement -

दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मैच जीतना बेहद जरूरी था। हालांकि, मुंबई इंडियंस को उनके द्वारा दिए गए 159 रन के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही दिल्ली की टीम। दिल्ली की ओर से खलील अहमद ने पावरप्ले में टाइट लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। इससे पूर्व, एनरिक नॉर्टजे ने रोहित शर्मा को मात्र दो रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

वानखेड़े स्टेडियम में 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को अंतिम 31 गेंद में 65 रन की जरूरत थी। इसके बाद टिम डेविड ने मैच को पूरी तरह से बदल दिया। डेविड ने केवल 11 गेंदों पर 34 रन की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली का प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया।

- Advertisement -

मुंबई की इस जीत से दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटा, वहीं आरसीबी के हाथ नॉकआउट का टिकट लगा। बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी, उनसे पहले गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स नॉकआउट मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

मुंबई की इस जीत का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों ने अपने टीम रूम से एकजुट होकर भरपूर आनंद उठाया। अपने टीम के प्लेऑफ में स्थान पक्की होते ही सभी खिलाड़ी नाचते झूमते देखे गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गए वीडियो में उनकी टीम के आगे के मैचों में अच्छे प्रदर्शन को लेकर ग्लेन मैक्सवेल द्वारा टीम का हौंसला अफजाई करते हुए भी देखा जा सकता है।

वीडियो यहाँ देखें:

- Advertisement -
- Advertisement -
Recent Posts

This website uses cookies.

- Advertisement -