रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विदेशी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की शादी पिछले महीने 27 तारीख को भारतीय मूल की उनकी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ हुई थी। दोनों की सगाई करीब 2 साल पहले हो गई थी। विन्नी रमन भी आईपीएल 2022 के लिए मैक्सवेल के साथ भारत आई हैं। कल, शादी के एक महीने बाद बंगलौर की टीम फ्रैंचाइज़ी ने बायो-बबल के बीच मैक्सवेल की वेडिंग पार्टी आयोजित की। विराट कोहली, शाहबाज अहमद, कप्तान फाफ डुप्लेसी और अन्य सभी खिलाड़ी कुर्ता पजामा पहनकर आए थे। विराट कोहली भी सेरेमनी में ब्लैक कुर्ता पजामा पहने हुए दिखाई दिए। शाहबाज अहमद और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ खूब मस्ती की और जमकर थिरकते नज़र आये विराट। उनकी डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ths man 😭🔥 pic.twitter.com/DBDVZfVuAf
— riya (@reaadubey) April 27, 2022
मैक्सवेल ने ईसाई और तमिल दोनों रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। आईपीएल के चलते मैक्सवेल अपनी शादी की पार्टी नहीं दे पाए थे, लेकिन आरसीबी ने इसका इंतजाम बखूबी कर दिया।
Virat Kohli Vibing 🕺🤩❤️.#ViratKohli pic.twitter.com/eUyNxGpuP5
— Shashank (@Shashank18_70) April 27, 2022
फॉर्म की सभी चिंताओं से दूर नज़र आये विराट कोहली:
ये जगजाहिर है की इन दिनों विराट का बल्ला खामोश है, उन्होंने इस आईपीएल 9 मैचों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं, जिसमें दो बार तो वो पहली गेंद पर शून्य पर आउट हुए हैं। ऐसी फॉर्म को देखते हुए कई सारे क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कोहली को खेल से दूर हट कर कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की सलाह दी है। हालाँकि, बंगलौर की टीम प्रबंधन ने उन पर पूरा भरोसा जताया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें तीसरे नंबर की जगह ओपनिंग करने के लिए भेजा गया था। किन्तु, वह सिर्फ 9 रन बना सके और आउट हो गए। आरसीबी को अभी पांच मैच और खेलने हैं। टीम को बाकी बचे मैचों में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद है। खुद कोहली भी इस खराब दौर को समाप्त करना चाहेंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक ठोक चुके विराट ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में सेंचुरी जड़ी थी। इसके बाद से ही उनका बल्ला खामोश दिखा है।