आज ही के दिन विराट कोहली ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू, फैंस सहित खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं, विराट कोहली के बड़े भाई ने भेजा दिल को छूने वाला संदेश।

Virat Kohli
- Advertisement -

विराट कोहली आज के समय में क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा नाम है। उन्हें इस नवीन युग के सबसे प्रतिष्ठित बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी प्रतिभा को इस पूरे संसार के सामने अपने रनों के अंबार के जरिये प्रस्तुत किया है।

आज के समय में विराट कोहली से जुड़ी कोई भी बात हो, चर्चा का विषय और समाचार बन ही जाती है। चाहे मैदान के भीतर उनका शानदार प्रदर्शन हो या मैदान के बाहर की कोई भी गतिविधि, दुनिया भर के प्रशंसकों को आकर्षित करती ही है। उनके बल्ले से निकले कई शॉट्स ने भी क्रिकेट देखने वालों के मन में अपनी एक जगह बना लिया है।

- Advertisement -

ऐसे में आज का दिन कोहली के जीवन में बेहद ही महत्व रखता है। आज ही के दिन उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पैर रखे थे। उस दिन के बाद से आज तक उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और स्वयं को हमेशा ही बेहतर बनाने का प्रयास किया है।

कोहली इस दुनिया भर के लोगों के लिए एक आइकॉन हैं, जिनका लोग अनुसरण करते हैं। उन्होंने ही इस देश में शारीरिक रूप से खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के संदेश को सभी युवाओं के बीच पहुँचाया। लोग उनकी फिटनेस देख कर प्रोत्साहित होते हैं और अपने जीवन में भी अच्छे बदलाव लाते हैं।

- Advertisement -

विराट कोहली की फिटनेस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की उन्होंने अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में क्रिकेट पिच पर दौड़ कर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। उनके 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को पूरा करने की उपलब्धि पर कई लोगों ने शुभकामनाएं भेजी हैं, आइये देखते हैं कुछ प्रतिक्रियाएं :

यह भी पढ़ें: “आते ही काम शुरू कर दिए” आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी ने इंटरनेट पर मचाई धूम, यहाँ देखें दर्शकों की कैसी रही प्रतिक्रियाएं।

विराट कोहली ने भी अपने इस खास दिन को याद किया है और ईश्वर से आभार प्रकट करने हेतु एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है। उसके साथ ही उन्होंने एक संदेश भी लिखा है की “सदैव आभार”।

- Advertisement -