विश्व कप 2023 से पूर्व दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका – दो बड़े खिलाड़ी हुए बाहर

Anrich Nortje
- Advertisement -

आईसीसी विश्व कप 2023 की शुरुआत होने में अब लगभग दो हफ़्तों का ही समय शेष रह गया है। 05 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप का पहला मुकाबला पिछले विश्व कप की फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका विश्व कप का अपना पहला मैच श्रीलनक के खिलाफ 07 अक्टूबर को खेलेगी।

ऐसे में दक्षिण अफ्रिक को दो बड़े झटके लगे हैं, और उनके दो बड़े खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। ख़बरों के मुताबिक़ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे और सिसंडा मगाला क्रमशः पीठ और घुटने की चोट के कारण भारत में होने वाले विष्क कप से बाहर हो गए हैं।

- Advertisement -

दक्षिण अफ्रीका की टीम मैनेजमेंट ने दोनों ही खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने के बाद उनकी जगह लिज़ाद विलियम्स और एंडिले फेहलुकवायो को विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के प्रशंसकों के लिए यह खबर बेहद ही निराशाजनक है।

इसमें कोई दो राय नहीं की एनरिक नॉर्टजे आज के समय में के सबसे तेज गेंदबाज हैं, और भारतीय मैदानों पर वह दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहद ही प्रभावशाली सिद्ध हो सकते थे। हालाँकि, आईपीएल में दिल्ली की टीम से खेलने वाले एनरिक नॉर्टजे पीठ की चोट की वजह से विश्व कप के लिए भारत का दौरा नहीं करेंगे।

- Advertisement -

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए एक और बुरी खबर है की उनके एक और तेज गेंदबाज सिसंडा मगाला भी घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे के दौरान मगला को घुटने में चोट लग गई थी।

यह भी पढ़ें: “ये तो बिलकुल औसत दर्जे की टीम है” विश्व कप 2023 के लिए हरभजन सिंह ने चुनी अपनी सेमीफइनल में जाने वाली पसंदीदा टीमें – इस टीम को किया बाहर

दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप के लिए अपडेट की गयी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन , हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, लिज़ाद विलियम्स, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन।

- Advertisement -