SA vs AUS: हेनरिक क्लासेन के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, लगा डाले 13 चौके और 13 छक्के – ट्विटर पर कुछ ऐसी रही प्रतिक्रिया

Heinrich Klaasen
- Advertisement -

शुक्रवार, 15 सितंबर को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला देखने को मिला। श्रृंखला के पहले दो मैच जीतकर 2-1 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने इस मैच में टॉस जीता और दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया।

हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का यह निर्णय उनकी टीम को बेहद ही महंगा पड़ा। हेनरिक क्लासेन ने एक धमाकेदार पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका को निर्धारित 50 ओवरों में 416/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

- Advertisement -

दक्षिण अफ्रीका के अन्य खिलाड़ियों ने भी इसमें बेहद ही महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (64 गेंदों पर 45 रन) और रीजा हेंड्रिक्स (34 गेंदों पर 28 रन) की जोड़ी ने टीम को एक बेहद ही अच्छी शुरुआत दी।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के पहले 25 ओवरों में उनकी रनरेट की गति 5 रन प्रति ओवर से भी कम थी। हालाँकि, 26वें ओवर में क्लासेन मैदान पर आये और उन्होंने पूरा खेल ही पलट दिया। मात्र 57 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

- Advertisement -

उनकी पारी की सबसे खास बात यह रही की वह पहले 25 गेंदों में मात्र 24 रन पर खेल रहे थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने लय पकड़ी और अगले 58 गेंदों में 150 रन जोड़े और कुल 174 रन का एक विशाल पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और उतने ही छक्के जड़े।

यह भी पढ़ें: SA vs AUS: एडम ज़म्पा ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई भी गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा – पूरा विवरण यहाँ जानें

दूसरी पारी में एक विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया क्लासेन की बड़ी पारी के सदमे से उबर नहीं पायी और 34.5 ओवर में अपने सभी खोकर मात्र 252 रन तक ही पहुँच पायी। क्लासेन की इस धमाकेदार पारी का प्रशंसकों ने खूब लुफ्त उठाया, यहाँ देखें उनकी कुछ प्रतिक्रियाएं:

- Advertisement -