इस बल्लेबाज की तूफानी पारी ने किया कोलकाता की सेना को धराशायी। ट्विटर पर फैन्स ने की ऐसी प्रतिक्रिया। जानिए विस्तार से

Rovman Powell, Kuldeep Yadav
- Advertisement -

आईपीएल 2022 का 41वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में संपन्न हुए इस मैच दोनों टीमों को प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए जीत की सख्त जरूरत थी। हालाँकि, अंततः दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता को 4 विकेट के अंतर से हराते हुए दो अंक अपने खाते में शामिल कर लिए।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने खलील अहम और सरफराज खान की जगह चेतन साकरिया और मिशेल मार्श को मौका दिया। साकरिया राजस्थान के लिए पिछले सीजन सफल गेंदबाज साबित हुए थे। वहीं, कोलकाता की टीम में भी तीन बदलाव हुए। एरोन फिंच, हर्षित राणा और बाबा इंद्रजीत को टीम में शामिल किया गया।

- Advertisement -

कोलकाता की शुरुवात ख़राब रही, एरोन फिंच मात्र तीन रन के निजी स्कोर पर चेतन साकरिया की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। कोलकाता की टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। कोलकाता की ओर से श्रेयस अय्यर और नितीश राणा ने समझदारी भरी पारी खेली और विकेटों के पत्तन को संभालने की कोशिश की। हालाँकि, श्रेयस के आउट होते ही टीम फिर से मुश्किल में पड़ गयी। आंद्रे रसल शून्य के स्कोर पर कुलदीप का शिकार बने। दिल्ली की ओर से कुलदीप ने चार और मुस्ताफ़िज़ुर ने तीन विकेट हासिल किए।

20 ओवर की बल्लेबाजी के बाद कोलकाता की टीम महज 146 रन बना पाई। केवल श्रेयस अय्यर और नितीश राणा ही दिखे रंग में । श्रेयस ने 42 रन और नितीश राणा ने 57 रन बनाएं। अंत में रिंकू सिंह ने दिखाए कुछ आकर्षक शॉट्स और 16 गेंदों में 23 रन की पारी खली। बाकी कोई भी बल्लेबाज इकाई अंक के स्कोर को भी नहीं कर सका पार।

- Advertisement -

दिल्ली ने यह स्कोर मात्र 19 ओवरों में हासिल कर लिया। हालाँकि, दिल्ली को भी शुरुवाती झटके लगे। उमेश यादव ने दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ का अपनी ही गेंदबाजी पर कैच पकड़ कर आउट किया। कोविड की जंग से जीत कर लौटे मार्श भी जल्दी आउट हो गए। डेविड वार्नर और ललित यादव ने टीम को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को शुरुवाती झटकों से उबारा। कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

हालाँकि, दिल्ली के पारी के असली हीरो रहे रोवमैन पॉवेल। उन्होंने अपनी टीम के लिए फिनिशिंग टच देने का काम किया। रोवमैन पॉवेल ने 16 गेंद में धमाकेदार 33 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत दिल्ली ने एक ओवर शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लोगों ने उनकी इस पारी को खूब सराहा और ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। आइये एक नज़र इन ट्विटर रिएक्शंस पर डालते हैं:

- Advertisement -