- Advertisement -

विराट कोहली की कुछ दुर्लभ तस्वीरें जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे

- Advertisement -

किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली क्रिकेट के दुनिया के नामचीन सितारे है। विराट ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 2008 में की थी, तब से अब तक उन्होंने पीछे मुड़ के नहीं देखा। उस साल उन्हें श्रीलंका के दौरे के लिए चुना गया था।

- Advertisement -

- Advertisement -

कोहली को क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। राष्ट्रीय स्तर पर, कोहली को अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला है। विराट को फोर्ब्स द्वारा सबसे मूल्यवान एथलीट ब्रांडों में से एक के रूप में स्थान दिया गया था।

टाइम पत्रिका उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल कर चूका है। कोहली को पिछले वर्ष ₹165 करोड़ की अनुमानित कमाई के साथ सबसे व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य क्रिकेटरों में से एक माना गया है।

विराट कोहली का जन्म 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता एक आपराधिक वकील के रूप में काम करते थे और उनकी माँ एक गृहिणी हैं। विराट जब तीन साल के थे, तब क्रिकेट बल्ला उठाते थे, उसे घुमाना शुरू करते थे और अपने पिता से गेंदबाजी करने के लिए कहते थे।

कोहली ने अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पाए है। कोहली ने अपने प्रथम कोच राजकुमार शर्मा के तहत क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया था। अब प्रशंसकों को इस साल होने वाले विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Recent Posts

This website uses cookies.

- Advertisement -