एशिया कप 2023 के ग्रुप ए के पहले मैच में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने नजर आये। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो बारिश के हालत को देखकर विवादास्पद लगा।
भारतीय टीम अपने कप्तान के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही नहीं ठहरा पायी और पहले 10 ओवर के पहले पावरप्ले के अंदर तीन महत्वपूर्ण विकेट गँवा दिए। हालाँकि भारतीय टीम के इन विकेट पतन के पीछे बारिश द्वारा खलल भी एक कारक रहा।
बारिश से मैच में रुकावट आने से पूर्व भारतीय टीम एक अच्छी ले में दिख रही थी जहाँ रोहित ने कुछ शानदार शॉट्स भी खेले। हालाँकि, बारिश के द्वारा मैच में व्यवधान आने के बाद जब मैच दुबारा शुरू हुआ, भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाएं।
शाहीन अफरीदी ने लगातार ओवरों में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया। वहीं दूसरे छोर से, नसीम शाह ने शुभमन गिल के खिलाफ बेहद ही सटीक लाइन लेंथ के सतह गेंदबाजी की जिसपर गिल रन बनाने को मशक्कत करते दिखे।
वहीं दूसरे छोर पर उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर ने शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट्स खेले पर एक बार फिर से शॉट बॉल के खिलाफ घुटने टेक दिए। हारिस रऊफ ने श्रेयस अय्यर की छाती और कंधे की ओर निशाना साधते हुए एक गेंद की जिसे श्रेयस पुल शॉट खेलने के प्रयास में मिडविकेट पर फखर जमान को सीधा कैच थमा बैठे।
यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी के सामने विराट और रोहित दोनों हुए पस्त, फैंस की कुछ ऐसी रही प्रतिक्रियाएँ
श्रेयस अय्यर के इस तरह से आउट होने से एक बार फिर से शार्ट बॉल के खिलाफ उनकी कमजोरी उजागर हो गयी है। ऐसे में फैंस ने उन्हें मजेदार मीम्स के जरिये जमकर ट्रोल किया है। यहाँ देखें कुछ मजेदार मीम्स :
Chahal from home , looking at Shreyas Iyer going back to Pavilion pic.twitter.com/iJbYCelvPk
— Devansh// (@mr_lehsun) September 2, 2023
Shreyas Iyer against
Short ball Any other ball pic.twitter.com/3pjvdEb1aP
— Aditya Saha (@Adityakrsaha) September 2, 2023
Yuzi Chahal and Dhana Shree after Shreyas Iyer wicket. pic.twitter.com/tgL47t3CTm
— Sai Teja (@csaitheja) September 2, 2023
Iyer explaining short ball tactics#INDvsPAKpic.twitter.com/3gglKCs3wY
— Akash (@akispeaks) September 2, 2023
Top order struggling to left armers
Iyer succumbed to short ball#AsiaCup2023 pic.twitter.com/6OHS86yUGy— Piyush Sharma (@misterpiyush) September 2, 2023
Shreyas iyer after seeing a short ball pic.twitter.com/3uBADDIlgm
— Ansh Shah (@asmemesss) September 2, 2023