वह भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले आज के एशिया कप फाइनल में नहीं खेलेंगे – मैच से पहले बोर्ड ने की घोषणा

Maheesh Theekshana
- Advertisement -

एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज रविवार, 17 सितंबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहाँ भारत और श्रीलंका आमने-सामने नजर आएंगे। इस बेहद ही महत्वपूर्ण मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

वैसे तो दोनों ही टीमों के लिए, कई खिलाड़ियों की चोट, एक बड़ी समस्या का कारण बनी हुई है। विशेष तौर पर श्रीलंका के लिए समस्याएं ख़त्म ही नहीं हों रही। श्रीलंका की लगभग आधी टीम पहले ही चोटों से जूझ रही है और वह एशिया कप फाइनल में अपने पांच मुख्य गेंदबाजों के बिना ही खेलने उतरेंगे।

- Advertisement -

ऐसे में आयी नई खबर के अनुसार श्रीलंका की टीम से एक और खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ियों की सूची में जुड़ गया है। श्रीलंका की ओर से आयी नवीनतम जानकारी के अनुसार उनके मुख्य स्पिन गेंदबाज महेश थीक्षाना चोटिल हो गए हैं और फाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

देखा जाए तो श्रीलंका की टीम में महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा जैसे खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से एशिया कप 2023 के इस फाइनल मैच में नहीं खेलेंगे। बताया जा रहा है की मांसपेशियों में चोट के कारण थीक्षाना एशिया कप फाइनल से बाहर हुए हैं।

- Advertisement -

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आयी घोषणा में यह कहा गया है की उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई है। ऐसे में उनकी जगह 27 वर्षीय ऑफ स्पिनर सहान अराचिगे एशिया कप फाइनल के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: भारत और श्रीलंका के बीच कल होने वाले एशिया कप फाइनल मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

टीम में इतने खिलाड़ियों के चोटिल होने से श्रीलंका के लिए एशिया कप फाइनल मुकाबले में परेशानियां आ सकती हैं। हालाँकि, इस साल के एशिया कप का सह-मेजबान श्रीलंका अपने घरेलू परिस्थितियों में अभी भी एक चुनौती देने वाली टीम है, जिससे भारतीय टीम को शतरक रहना होगा।

- Advertisement -