Video: लय में दिखे रोहित शर्मा, खेली ताबड़तोड़ पारी। देखिये

Rohit Sharma
- Advertisement -

आईपीएल 2022 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। ऑलराउंडर ऋतिक शौकीन की जगह लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन की टीम में वापसी हुई।

मुंबई इंडियंस के ओपनर्स रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पॉवरप्ले के ओवर ख़त्म होने तक मुंबई ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए थे। पॉवरप्ले के दौरान रोहित शर्मा ने 24 गेंदों पर 42 रन और ईशान किशन ने 12 गेंदों पर 19 रन बनाये। यह आईपीएल 2022 में मुंबई का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा।

- Advertisement -

वीडियो यहाँ देखें:

- Advertisement -

मुंबई इंडियंस को पहला झटका आठवें ओवर में 74 के स्कोर पर लगा। कप्तान रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से चूक गए। वे 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। अपनी पारी में रोहित ने पांच चौके और दो छक्के लगाए।

रोहित और ईशान किशन के बाद टीम डेविड ने दिखाया अपने बल्ले का दम।

कीरोन पोलार्ड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये टीम डेविड ने बेहद दमदार अंदाज में बल्लेबाजी की। डेविड 21 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में उन्होंने 13 रन बटोरे और मुंबई को छह विकेट पर 177 रन के स्कोर तक पहुंचाया। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के जड़े।

हालाँकि, इस से पूर्व मुंबई को आज नहीं मिला सूर्य कुमार यादव और पोलार्ड का साथ। सूर्य कुमार यादव ने 11 गेंदों में मात्र 13 रन बनाएं वहीं पोलार्ड एक बार फिर स्पिन के जाल में फंसे। उन्होंने 14 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाएं और राशिद खान की फिरकी का शिकार बने।

- Advertisement -