“मैं भी चाहता हूँ की क्रिस गेल का यह विश्व रिकॉर्ड तोड़ दूँ” – क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, जानें पूरा विवरण

Rohit Sharma, Chris Gayle
- Advertisement -

इसमें कोई दो राय नहीं की आज के आधुनिक समय में रोहित शर्मा दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, विशेष रूप से जब बात सफेद गेंद में बल्लेबाजी करने की आती है तो रोहित को दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है।

2013 में जब से उन्हें भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी द्वारा सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने का मौका प्राप्त हुआ, तब से उन्होंने अपने खेल में कई बदलाव किए हैं और अपने प्रदर्शन के स्तर को और भी आगे बढ़ाया है। खासकर बड़े और शानदार शॉट्स खेलने के मामले में उन्होंने सभी को चकित किया है।

- Advertisement -

उनकी शानदार बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं की वनडे क्रिकेट में उनके नाम 3 दोहरे शतक दर्ज हैं। 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने का अफ़सोस जताने वाले रोहित शर्मा इस साल भारत में होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान होंगे।

बल्लेबाजी तकनीक के मामले में बेहद ही सक्षम मानें जाने वाले रोहित शर्मा अपने बड़े और लम्बे छक्के लगाने की काबिलीयत के लिए भी जानें जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में उनका नाम दूसरे स्थान पर दर्ज है।

- Advertisement -

इस सूची में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम दर्ज है। हालाँकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र 14 छक्के ही दूर हैं। रोहित ने अब तक 446 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 539 छक्के लगाए हैं, वहीं क्रिस गेल के नाम 483 मैचों में 553 छक्के हैं।

यह भी पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी के विश्व कप टीम में शामिल किए जाने से एबी डिविलियर्स ने जताई है ख़ुशी – कहा मैं बहुत बड़ा फैन हूँ उनका

क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने की बात पर हँसते हुए रोहित शर्मा ने कहा, “यदि मैं इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहा तो यह बेहद ही खास होगा। मैंने तो अपनी जिन्दगी में कभी नहीं सोचा था की मैं एक दिन क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ पाऊंगा।”

- Advertisement -