विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड

Rohit Sharma
- Advertisement -

भारतीय टीम इस बार अपनी घरेलू परिस्थितियों में विश्व कप में खेलती नजर आएगी। 2011 विश्व कप में जहाँ रोहित शर्मा को विश्व कप की टीम में नहीं चुना गया था, इस बार वह भारतीय टीम का कप्तान के रूप में नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।

साल 2013 के बाद से रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौके दिए गए, और उन्होंने इस बखूबी रूप से निभाते हुए भारत के एक बेहतरीन ओपनर होने की उपलब्धि हासिल की। पिछले दस सालों में उन्होंने बतौर ओपनर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, उन्होंने हाल ही में एकदिवसीय क्रिकेट में 10000 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया।

- Advertisement -

2015 और 2019 में भारत के लिए विश्व कप खेल चुके रोहित शर्मा के पास काफी अनुभव है जिसका उपयोग वह भारत को जीत की और ले जाने में कर सकते हैं। अपने पिछले विश्व कप में उन्होंने सबसे अधिक रन बनाये थे और बेहद ही शानदार लय में दिखे थे, सभी को उनसे इस बार भी उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

पिछले विश्व कप में कई रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित शर्मा के पास इस बार के विश्व कप में भी सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका है। दरअसल सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप में कुल 6 शतक बनाये हैं। रोहित शर्मा के नाम भी अभी तक कुल 6 शतक दर्ज हैं, जिनमें से पांच उन्होंने पिछले विश्व कप में ही बनाये थे।

- Advertisement -

रोहित शर्मा के पास इस बार विश्व कप में एक और शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ कर आगे निकलने का बेहतरीन अवसर होगा। इसके साथ रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: विश्व कप के सेमीफाइनल में इन चार टीमों के बीच होगा मुकाबला – क्रिस गेल ने की कुछ ऐसी भविष्यवाणी

रोहित शर्मा से आगे केवल क्रिस गेल हैं जिन्होंने कुल 553 छक्के लगाए हैं। वहीँ इस समय रोहित के नाम 551 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा को गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए इस विश्व कप में मात्र तीन छक्कों की जरूरत है।

- Advertisement -