IND vs AUS: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ा मार्टिन गुप्टिल का यह खास रिकॉर्ड – पूरा विवरण यहाँ देखें

Rohit Sharma
- Advertisement -

भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की शुरुआत से पूर्व अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में मुकाबला कर रहे हैं। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज राजकोट में खेला जा रहा है।

हालाँकि, भारत ने पहले दो मैचों में जीत हासिल कर श्रृंखला को अपने नाम कर लिया है, पर इस मैच के जरिये दोनों टीमें अपनी विश्व कप टीम को कुछ गति प्रदान करना चाहती हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की ही टीमों में आज के इस मैच के लिए उनके प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

- Advertisement -

बात करें चल रहे मैच की तो ऑस्ट्रेलिया के कपटिन पैट कम्मिंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। डेविड वार्नर 56, मिशेल मार्श 96, स्टीव स्मिथ 74, मार्नस लाबुशेन 72 की शानदार परियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 352/7 रन बनाए।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। ऐसे में एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाजी की भूमिका में रोहित शर्मा के साथ वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया।

- Advertisement -

हालाँकि, सुंदर अपने बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं डाल सके। परंतु दूसरे छोर से रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमण किया और महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। रोहित ने अपनी शानदार पारी में 57 गेंदों का सामना करते हुए कुल 81 रन बनाये।

यह भी पढ़ें: Video: 6. 6. 6. 6. 6. 6. 2. 6. 6.. 520.00 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाये मात्र 9 गेंदों में 50 रन – युवराज सिंह के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा

अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 06 छक्के लगाए। उनके इन 06 छक्कों के साथ रोहित शर्मा ने भारतीय धरती पर ही वनडे मैचों में 258 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक नया अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए एकदिवसीय क्रिकेट में किसी खिलाड़ी द्वारा अपने देश में सर्वाधिक छक्के लगाने के न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस रिकॉर्ड की सूची कुछ इस प्रकार है:
1. रोहित शर्मा: 257*, भारतीय धरती पर
2. मार्टिन गुप्टिल: 256, न्यूजीलैंड की धरती पर
3. ब्रेंडन मैकुलम: 230, न्यूजीलैंड की धरती पर
4. क्रिस गेल: 228, वेस्टइंडीज की धरती पर
5. एमएस धोनी: 186, भारतीय धरती पर

- Advertisement -