श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के साथ रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड – पूरा विवरण यहाँ जानें

Rohit Sharma
- Advertisement -

एशिया कप के सुपर 4 राउंड के चौथे मैच में भारतीय टीम श्रीलंका का सामना कर रही है। कल पाकिस्तान के खिलाफ मैच के 24 घंटों बाद ही भारतीय टीम फिर से मैदान में उतरी है। चल रहे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान ने एक शानदार अर्धशतक जड़ते हुए एक विशेष रिकॉर्ड बनाया।

इसमें कोई दो राय नहीं की भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। जब वह अपनी लय में होते हैं तो अच्छे से अच्छे गेंदबाज के खिलाफ भी बल्लेबाजी को आसान बना देते हैं। कई वर्षों से खेलते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद का नाम बनाया है।

- Advertisement -

श्रीलंका के खिलाफ चल रहे मुकाबले में रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करके अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल की। चल रहे इस साल के एशिया कप में रोहित शर्मा शानदार लय में दिखे हैं और तीन मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मुकाबले में वह असफल रहे थे, हालाँकि उसके बाद उन्होंने नेपाल के खिलाफ 59 गेंदों में 74* रनों की पारी खेली और शानदार लय में दिखे। उसके बाद उन्होंने सुपर फोर चरण में पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंदों में 56 रन बनाए।

- Advertisement -

आज के मैच में रोहित शर्मा ने 48 गेंदों में 53 रन बनाए और विराट कोहली के बाद वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद रोहित शर्मा 10,000 वनडे रन तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: “आप लोग ये आंकड़े खुद बना रहे हो” बाबर आज़म को कम महत्व देने के लिए भड़के वसीम अकरम – देखें वीडियो

रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि 241 पारियों में हासिल किया, वहीं सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियों के बाद यह रिकॉर्ड हासिल किया था। वहीं विराट कोहली ने 205 पारियों में 10,000 एकदिवसीय रन पूरे किए हैं और सबसे तेजी से इस मुकाम तक पहुँचने वाले खिलाड़ी हैं।

- Advertisement -