वनडे विश्व कप 2023 से भारत की अर्थव्यवस्था को कितना होगा लाभ – आयी रिपोर्ट, जानकर रह जायेंगे हैरान

ICC Cricket World Cup Economy benefits
- Advertisement -

भारत और क्रिकेट का एक खास नाता है, हमेशा से ही भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है। ऐसे में विश्व कप का 13वां संस्करण भारत में आयोजित किया जा रहा है। यह पहली बार है की विश्व कप के आयोजन की जिम्मेवारी पूरी तरह से भारत को दी गयी है।

इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड, बीसीसीआई ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी तरफ से भरसक प्रयास किए हैं। आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले के साथ इस विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है।

- Advertisement -

बात करें इस विश्व कप की तो इसमें विश्व के दस देश भाग ले रहे हैं, जिनके बीच कुल 48 मैच खेले जाने हैं। इस विश्व कप के माध्यम से ना सिर्फ कई देशों से क्रिकेटर और फैंस भारत आएंगे, बल्कि विश्व कप की मेजबानी कर रहे भारत को भी आर्थिक रूप से बहुत फायदा मिलेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा के अर्थशास्त्रियों की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस विश्व कप की मेजबानी कर रहे भारत की अर्थव्यवस्था को 200 अरब रुपये (2.4 अरब डॉलर) तक का फायदा होने वाला है। उनकी इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया की दुनिया भर से अपने देश और पसंदीदा टीम को समर्थन देने प्रशंसक भारत आएंगे, इससे यात्रा और आतिथ्य क्षेत्रों में बढ़ोतरी देखी जायेगी।

- Advertisement -

मिली रिपोर्ट के अनुसार यह कहा जा रहा है की टेलीविजन और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म दोनों को मिलाकर इस बार कुल दर्शकों की संख्या 2019 विश्व कप के मुकाबले बहुत अधिक होने वाली है। 2019 के विश्व कप में करीब 552 मिलियन के आसपास दर्शकों की संख्या दर्ज की गयी थी।

यह भी पढ़ें: कोहली या रोहित नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी भारत को जिता सकता है विश्व कप – हरभजन सिंह का दिलचस्प बयान

ऐसे में इस बार के विश्व कप में टीवी अधिकारों और स्ट्रीमिंग के जरिये 10,500 करोड़ रुपये से 12,000 करोड़ रुपये के करीब पैसे भारत को मिल सकते हैं। हालाँकि, अर्थशास्त्रियों के अनुसार भारत में हो रहे विश्व कप के दौरान महंगाई में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

- Advertisement -