शर्मा को कप्तान बनाने के बारे में भूतपूर्व कोच रवि शास्त्री ने टिप्पणी की है ।

Ravi shastri
- Advertisement -

भारतीय टीम के भूतपूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा को कप्तान नियमित करने के संबंध में अपने विचारों को प्रकट किया है ।पिछले कुछ सालों से रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ बहुत ही अच्छे संपर्क में रहे हैं और दोनों के साथ करीब से काम किया है।रवि शास्त्री इन दोनों के बल और कमजोरी के बारे में बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। T20 विश्वकप श्रृंखला के बाद विराट कोहली ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद कुछ दिनों पहले हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 खेल का नेतृत्व रोहित शर्मा ने किया। अब अगले महीने खेली जाने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ की T20 मैच के लिए आधिकारिक तौर पर कप्तान बनाए गए हैं रोहित शर्मा।

विराट कोहली के समर्थन के बिना उन्हें कप्तानी से निकाल कर रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की इस निर्णय ने कोहली के प्रशंसकों को बहुत ही निराश किया है। लेकिन बीसीसीआई ने कहा है की यह निर्णय भारतीय टीम के भलाई के लिए ही है और इनके भविष्य को सोच में रखकर ही किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी-20 विश्वकप और 2023 को खेली जाने वाली एकदिवसीय विश्वकप को सोच में लेकर ही अब रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।

- Advertisement -

इन सब को मध्य नजर रखते हुए ही भारतीय टीम को और मजबूत बनाने की सोच से राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है और कप्तानी में भी बदलाव लाया गया है। उन्होंने ना सिर्फ आईपीएल खेलों में एक कप्तान के रूप में अपने आप को साबित किया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 32 खेलों में उन्होंने कप्तानी की है और उसमें 26 खेलों में जीत भी प्राप्त की है ।इस तरह से उन्होंने अपनी काबिलियत पहले ही साबित की है।

इस परिस्थिति में रोहित के इस वृद्धि के बारे में कई लोग अपने विचार प्रकट करते आ रहे हैं ।भारत के भूतपूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की सोच अपेक्षित ही है।वे खेल की चाल को समझने वाले एक चतुर खिलाड़ी है। हमेशा लोग किसी भी खेल के नतीजे को ही ज्यादा ध्यान देते हैं उस तरीके से देखा जाए तो रोहित शर्मा एक श्रेष्ठ कप्तान हैं।

उसके साथ ही वे एक वरिष्ठ खिलाड़ी भी हैं। भारतीय टीम की कप्तानी करना उतना आसान कार्य नहीं है। रोहित ने भारतीय टीम के लिए बहुत कुछ किया है और भारत के कई जीतों में उनका भाग मुख्य रहा है। इन सब को सोचकर वे अपने आप पर बहुत गर्व कर सकते हैं।

- Advertisement -