आईपीएल में खराब अंपायरिंग के लिए अंपायरों का ट्रोल होना एक आम सी बात हो गई है। पिछले कुछ सालों से आईपीएल में लगातार ऐसी घटनाएं हुई हैं। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और कोलकाता नाइट राइडर्स ( केकेआर ) के बीच हुए खेल में ऐसा ही एक और उदाहरण देखने को मिला।
पिछले कुछ वर्षों में, आईपीएल में अंपायरिंग की गुणवत्ता में गिरावट आई है। भले ही अंपायरों के लिए तकनीक में सुधार हुआ हो लेकिन अंपायरों के हाथ में जो फैसला होता है वह अभी भी कुछ हद तक विवादास्पद रहा है। जब भी किसी अंपायर का फैसला गलत साबित हुआ है तो कई टीम के कप्तानों ने अपना गुस्सा और इमोशन दिखाया है और ऐसा दोबारा ना होने के लिए कुछ बेहतर उपाय सुझाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए कल के मैच के दौरान, संजू सैमसन ने अपनी भावनाओं को जाहिर तौर पर दिखाया जब भी फैसला उनकी तरफ नहीं किया गया। जैसे-जैसे खेल आगे की और बढ़ रहा था, संजू सेमसन के चेहरे पर परेशानी साफ़ तौर देखी जा सकती थी, उन्हें प्रत्येक रन की बखूबी कीमत पता थी।
वह मैदानी अंपायरों द्वारा की गई कॉल से इतने निराश दिखे कि उन्होंने सिर्फ यह जांचने के लिए कि वाइड बॉल कॉल सही है या नहीं, उन्होंने डीआरएस के विकल्प का इस्तेमाल कर लिया। हालाँकि उन्होंने थर्ड अंपायर से पीछे कैच पकड़ने की जाँच करने को कहा, लेकिन स्टेडियम में बैठा हर शख्स ये बात बखूबी जानता था कि यह रेफरल ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा दी गई वाइड बॉल की जाँच के लिए था।
इसी बीच, अंपायर के इस फैसले ने प्रशंषकों को खासा नाराज किया। इस आईपीएल में ख़राब अंपायरिंग के स्तर को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।
यहाँ देखिये कुछ रिएक्शंस:
Just bcz you're a fan of SRK doesn't mean you have to copy his pose in the match. Poor umpiring decisions in this #IPL2022 .#umpiring #umpire #RRvsKKR pic.twitter.com/21Xu2FqZ1e
— Kamesh♠️ (@calmkamesh_) May 2, 2022
RR fans watching umpire's decision be like :#RRvKKR #Umpire pic.twitter.com/MjpiLm1X1G
— Aryan 2.0 (@iAryan_2) May 2, 2022
Man of the match 🥶
#KKRvRR #umpiring #umpire #ipl pic.twitter.com/uK527t6svr
— black heart nft (@BlackHeartNFT) May 2, 2022
Empire just before kkr innings 🤬😂#empire #umpire #umpiring #samson #rajasthanroyals pic.twitter.com/rdWIOCE6uC
— Bharat Joshi (@bharatjoshi370) May 2, 2022
Okay Alexa, how to buy umpire?
Alexa: don't worry they are already committed! #umpire #umpiring#RRvKKR @rajasthanroyals pic.twitter.com/WtTztDTdeC— Saimanjunath (@saimanjunath03) May 2, 2022
Umpire is big fan of #sharukhkhan #KKRvRR #umpiring pic.twitter.com/bPEdtuzwCP
— Ritesh Chandra (@rittesh_chandra) May 2, 2022
UMPIRES THIS SEASON #IPL2022 #KKRvRR #umpiring pic.twitter.com/eBCg2SEZ3m
— Ritesh Chandra (@rittesh_chandra) May 2, 2022
मैच की पहली पारी में, राजस्थान ने कप्तान संजू सैमसन के महत्वपूर्ण योगदान की वजह से कुल 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। 20 ओवरों में 153 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम रिंकू सिंह और नितीश राणा की शानदार बल्लेबाजी के कारण आसानी से यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया।