- Advertisement -

“धोनी की झलक दिखती है पंत में” कुलदीप यादव ने दिया बड़ा बयान

- Advertisement -

आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे 27 साल के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुलदीप यादव का कहना है की उनको दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत में महान महेंद्र सिंह धोनी की झलक नजर आती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज़ किए जाने के बाद कुलदीप यादव को इस साल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा। अब तक कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के उन पर दिखाए भरोसे को बिलकुल सही साबित किया है। उन्होंने इस सीज़न में अब तक 13 विकेट चटकाएं हैं जिसमें उनकी पूर्व टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चटकाए चार विकेट भी शामिल हैं।

- Advertisement -

कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के पॉडकास्ट के जरिये अपने बयान में कहा “मुझे लगता है कि विकेट के पीछे ऋषभ पंत में, महेंद्र सिंह धोनी के चरित्र की कुछ झलक दिखाई देती है। वह अच्छी तरह मार्गदर्शन करता है और मैदान पर धैर्यवान रहता है। स्पिनरों की सफलता में विकेटकीपर की बड़ी भूमिका होती है। आईपीएल में मेरे प्रदर्शन का श्रेय ऋषभ को भी जाता है। हमारे बीच अब अच्छी समझ है।”

नए टीम प्रबंधन के साथ उनके सम्बन्ध के बारे में उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कोच रिकी पोंटिंग, सहायक कोच शेन वॉटसन सहित तमाम लोगों की जमकर तारीफ़ की। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में ख़ुद को व्यक्त करने की आज़ादी मिली है और उनके खेल में आए निखार के पीछे सबसे बड़ा कारण भी यही आज़ादी है।

कुलदीप ने कहा, “जब आपको ख़ुद को व्यक्त करने की आज़ादी मिलती है, तब आप हर चीज़ का आनंद उठाने लगते हैं। जब मैंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने अभ्यास सत्र के दौरान मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से बात की तो उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं बहुत अच्छी गेंदबाज़ी कर रहा हूं और वह मुझे सभी 14 लीग मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते देखना चाहते हैं। उनके साथ हुई उस बातचीत ने मुझे बहुत प्रेरित किया।”

आईपीएल में अब तक कुलदीप के नाम 52 मैच में 53 विकेट हैं। मौजूदा सीजन में अपने प्रदर्शन का श्रेय रिकी पोंटिंग के साथ-साथ उन्होंने दिल्ली के सहायक कोच शेन वाटसन को भी दिया। उन्होंने कहा “मैं बहुत ही खुशनसीब हूँ की मुझे शेन वाटसन के साथ तीन-चार सत्र काम करने का मौका मिला। उन्होंने मेरी काफी मदद की। उन्होंने मेरे साथ मुख्य रूप से खेल के मानसिक पहलु पर काम किया है।”

- Advertisement -
- Advertisement -
Recent Posts

This website uses cookies.

- Advertisement -