2022 आईपीएल मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा चुने गए खिलाड़ियों की पूरी सूची।

MI
- Advertisement -

2022 के आईपीएल श्रृंखला के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी कल समाप्त हुई। बड़ी धूमधाम से पिछले दो दिन बंगलुरु में यह मेगा नीलामी हुई जिसमें 590 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

इतने खिलाड़ियों के होने के बावजूद इस श्रृंखला में भाग ले रहे 10 टीम के बीच श्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने के लिए जबरदस्त मुकाबला था। इन 590 खिलाड़ियों में सिर्फ 204 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन सभी खिलाड़ियों को अपनी टीम का अंग बनाने के लिए 10 टीम ने कुल मिलकर 551 करोड खर्च किया है।

- Advertisement -

इस नीलामी में अब तक 5 बार आईपीएल की खिताब जीती मुंबई इंडियंस टीम जो इस श्रृंखला की सबसे सफल टीम रही है, इसने इस नीलामी के शुरुआत से ही खिलाड़ियों को चुनने में जबरदस्ती दिखाई। स्पष्टतः इन्होंने भारतीय युवा विकेटकीपर ईशान किशन को 15.25 करोड़ के लिए नीलाम किया है। इसके जरिए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रकम के लिए नीलाम हुए भारतीय खिलाड़ी की सूची में इनका दूसरा स्थान है।

साथ ही सिर्फ एक आईपीएल मैच में खेल कर सिर्फ 1 रन बनाए सिंगापुर के खिलाड़ी टीम डेविड को बिना किसी सोच के 1.25 करोड़ के लिए नीलाम किया है इन्होंने। लेकिन पिछले कुछ समय से यह विश्व भर में आयोजित किए जा रहे टी-20 श्रृंखला में भाग ले रहे हैं और उसमे उन्होंने अपना धमाकेदार प्रदर्शन दिखाया है । इस को मद्देनजर रखते हुए ही लगता है कि मुंबई टीम के प्रशासन ने इनको चुना है।

- Advertisement -

साथ ही इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर, डायमल मिल्स, ऑस्ट्रेलिया के डेनियल टीम्स जैसी विदेशी खिलाड़ियों को भी अच्छी सोच समझ के साथ चुना है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी देवाल्ड ब्रेविस को पूरे प्रयास करके अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के मुर्गन अश्विन से भी समझौता किया है।

इस मेगा नीलामी के पहले, उनको 5 बार कब दिलाए कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड), सूर्यकुमार यादव (8 करोड), क्रेन पोलार्ड (6 करोड़) को उन्होंने रिटेन कर लिया था। इन चार खिलाड़ियों के लिए खर्च करने के बाद बाकी के 48 करोड़ के साथ नीलामी में आई थी मुंबई इंडियंस टीम। अंत में मुंबई इंडियंस ने 89.90 करोड़ खर्च करके उन्होंने अपनी टीम के लिए 25 खिलाड़ियों खरीदे हैं और अपनी टीम का मजबूत निर्माण किया है। इनके टीम में 17 भारतीय खिलाड़ी हैं और 8 विदेशी खिलाड़ी है ।

मुंबई इंडियंस द्वारा चुने गए खिलाड़ियों की पूरी सूची इस प्रकार है : रोहित शर्मा कप्तान (16 करोड ),जसप्रीत बुमराह (12 करोड), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), क्रेन पोलार्ड (6 करोड), ईशान किशन (15.25 करोड़), टीम डेविड (8.25 करोड़), जोफ्रा आर्चर( 8 करोड़), देवल ट्रैवल्स (30 लाख), डेनियल सम (2.6 करोड़), तिलक वर्मा (1.7 करोड़) ,मुर्गन अश्विन (1.6 करोड़), टाइमल मिल्स (1.5 करोड़ ),जयदेव उनादकट (1.3 करोड़ ),रिले मैरिड अट (1 करोड़), बाबुल ऐलन (75 लाख ),मयंक मारकंडे (65 लाख), संजय यादव (50 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख), विद्युत अंबे( 30 लाख), अरशद खान (20 लाख), अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख), रमनदीप सिंह (20 लाख), राहुल ट्वेंटी (20 लाख), रितिक शौकीन (20 लाख), आर्यन रॉयल (20 लाख)

- Advertisement -