- Advertisement -

महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी के साथ कुछ नई तस्वीरों में आए नजर, फोटोज में दिख रहा पिता का अपनी बेटी के प्रति स्नेह

- Advertisement -

भारत को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मशहूर क्रिकेटर हैं, उन्हीं की तरह उनकी छोटी-सी बेटी जीवा भी सुर्खियाँ बटोरती रहती हैं। जीवा मात्र 7 साल की है लेकिन उसकी इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, धोनी की बेटी जीवा का इंस्टाग्राम अकाउंट धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी मैनेज करती हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

जब भी कभी जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कोई नई तस्वीर अपलोड होती है, तो उनके लाखों फैन्स उन पर प्यार की बौछार कर देते हैं। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे है। जीवा सिंह धोनी के अकाउंट से एक वीडियो और दो तस्वीरें शेयर हुई हैं।

इन तस्वीरों और वीडियो में जीवा को अपने पालतू कुत्तों के प्रति प्यार और दुलार देखा जा सकता है। जीवा का पालतू कुत्ता भी उनके सामने दोनों पैर उठाए खड़ा हुआ नजर आ रहा है। बहुत सारे फैंस कह रहे है कि जीवा सिंह धोनी की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स के जेहन में सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखाई दे रही है।

इस तस्वीर में जीवा सफेद टॉप और नीले रंग की जींस पहने हुए बहुत क्यूट लग रही है और अपने पालतू कुत्ते के साथ खड़ी होकर धोनी की याद फैन्स को दिला रही हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी भी जब इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते थे, तब वह भी अपने पालतू कुत्ते के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे।

माही भी अपनी बेटी की तरह ही अपने पालतू कुत्ते को प्यार करते हुए और उन्हें अक्सर ट्रेनिंग देते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते थे लेकिन अब धोनी सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन जीवा की यह नई तस्वीरें देखने के बाद फैन्स के मन में धोनी की यादें फिर से ताजा हो गई हैं।

आपको बताते चले कि धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर अपने फैन्स के लिए धोनी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर धोनी की पत्नी साक्षी रांची के फार्महाउस की तस्वीरें शेयर करती दिखाई देती हैं। इन तस्वीरों में जीवा को अपने पालतू कुत्तों के साथ-साथ पक्षियों के साथ भी खेलते हुए देखा जा सकता है। अपने पापा की तरह ही जीवा भी प्रकृति प्रेमी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Recent Posts

This website uses cookies.

- Advertisement -