SL vs PAK: 14 चौके 6 छक्के के साथ बनाये 122 रन, श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान की गेंदबाजी को धोया, रचा नया इतिहास

Kusal Mendis
- Advertisement -

चल रहे विश्व कप 2023 के आठवें मैच में आज श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें मुकाबला कर रही हैं। दासुन शनाका की कप्तानी में खेल रही श्रीलंका की टीम का सामना इस मैच में बाबर आज़म की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तान टीम के साथ हो रहा है। दोनों देशों के बीच हमेशा से ही एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है।

ऐसे में सभी को इस मैच में भी एक रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद है। बात करें मैच की तो श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बटोरे।

- Advertisement -

हालाँकि, उनका पहला विकेट मात्र 05 रन के स्कोर पर ही गिर गया था, पर उसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये कुसल मेंडिस ने आक्रमक अंदाज के साथ रन बनाने शुरू किए। इस मैच में उन्होंने कुल 77 गेंदों का सामना किया और 14 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 122 रन बनाए।

इस शतकीय पारी के साथ-साथ कुसल मेंडिस ने विश्व कप में कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं। उन्होंने विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज कर लिया है। आज की पारी में उन्होंने महज 65 गेंदों में शतक बनाया।

- Advertisement -

इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। साथ ही उन्होंने विश्व कप मैचों में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में उन्होंने 122 रन के साथ अपना नाम दूसरे स्थान पर दर्ज करवा लिया है।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए ये है भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

उनसे अधिक रन बनाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम है, जिन्होंने 124 रन की पारी खेली थी। दूसरी पारी में एक बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद 02 विकेट खोकर 71 रन बनाये हैं।

- Advertisement -