Video: बाएं हाथ से 3 यॉर्कर फेंककर सबको चौंकाया जसप्रीत बुमराह ने

Jasprit Bumrah
- Advertisement -

आईपीएल के अबतक के सफर में सबसे सफल आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के लिए ये आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन लगातार 8 मैच हार चुकी हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल 2022 में कोई भी मैच नहीं जीता है।

तिलक वर्मा के अलावा मुंबई इंडियंस का कोई दूसरा खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है. यहां तक ​​कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी कुछ ख़ासा रंग में नहीं दिखे हैं। बुमराह ने अब तक 8 मैचों में 45.8 की औसत से सिर्फ 5 विकेट लिए हैं। जसप्रीत पावरप्ले में भी विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं।

- Advertisement -

हाल ही में, मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बुमराह बाएं हाथ से गेंदबाजी करते दिखे। उन्होंने अपने बाएं हाथ से भी तीन पिन पॉइंट यॉर्कर्स करके सभी को चकित कर दिया। उनकी गेंदबाजी में वही सटीकता दिखी जैसा वो दाएं हाथ से गेंद करते हुए दिखाते हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट की गई क्लिप में, डेनियल सैम्स को यह कहते हुए साफ़ तौर पर सुना जा सकता है, “उसने लगातार तीन बार बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हुए स्टंप्स को मारा है।”

मुंबई इंडियंस ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, ” स्टंप्स पर निशाना साधना बुमराह के बाएं हाथ का खेल है”। मुंबई इंडियंस की टीम ये उम्मीद करेगी कि यह दिग्गज तेज गेंदबाज फॉर्म में वापस दिखें और उनकी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाएं।

- Advertisement -

आपको बता दें, हाल ही में रोहित शर्मा ने एक ट्वीट के जरिये मुंबई इंडियंस के सभी फैंस से माफ़ी मांगी। साथ ही, उन्होंने टीम के इस बुरे दौर में भी टीम का साथ देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा:

” हम अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में नहीं कर पाएं हैं, लेकिन ऐसा सभी बड़े दिग्गज खिलाड़ियों और टीमों के साथ होता रहता है, सभी एक न एक बार बुरे दौर से गुजरते हैं, लेकिन मुझे इस टीम से और यहाँ के माहौल से बहुत प्यार है। साथ ही मैं उन सभी का धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने इस दौर में भी टीम के प्रति विश्वास और अटूट निष्ठा दिखाई है। “

- Advertisement -