ईशान किशन ने किया खुलासा, एमएस धोनी ने रची थी आउट करने की साजिश

dhoni
- Advertisement -

भले ही आईपीएल 15 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास न रही हो, लेकिन उनके विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस और लोगों का दिल जीत लिया है। ईशान ने इस सीजन के दो मैचों में ही शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान किशन ने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 81 रन बनाकर अपना दबदबा कायम कर दिया। वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 54 रनों की बेहतरीन पारी के साथ अपना जलवा बरकरार रखा। ईशान ने दो मैचों में 135 रन बनाए हैं और वह जोस बटलर के साथ संयुक्त रूप से ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं।

मुंबई इंडियंस के विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईपीएल 15 की धमाकेदार शुरुआत की है। आईपीएल के इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी ने हाल ही में ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस पर गौरव कपूर के साथ बातचीत में किशन ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

- Advertisement -

मुंबई के खास बल्लेबाज होने के साथ ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभा रहे है। किशन ने अपने करियर में एमएस धोनी के प्रभाव के बारे में कई बार बात की है। दरअसल, एक बार सीएसके के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में आउट करने की साजिश रची थी और ईशान आज भी समझ नहीं पाए कि ऐसा कैसे हुआ।

क्या है मामला
किशन ने बताया, “मैं अच्छा खेल रहा था और गेंदबाजों को काफी परेशान कर रहा था। लेकिन तभी धोनी भाई गेंदबाज के पास गए और उनसे कुछ बोले। मैं सुन नहीं पाया लेकिन उन्होंने इमरान (ताहिर) भाई से कुछ कहा था।

- Advertisement -

किशन ने कहा, “और मैं सोच रहा हूं कि धोनी भाई ने उनसे ऐसा क्या कहा है। जो मुझे अभी भी नहीं पता और मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था, लेकिन शॉर्ट-थर्ड मैन पर कैच आउट हो गया।

किशन ने आगे उनके गुणों के बारे में भी बताया जो उन्होंने धोनी से सीखे हैं। उन्होंने कहा कि कैसे धोनी ने उन्हें विकेट का अनुमान लगाना और अपने हाथों को गेंद की दिशा की ओर ले जाना सिखाया।

भले ही मुंबई इंडियंस ने अपने दो मैचों में हार का सामना किया है। लेकिन, 6 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर से होने वाले मैच को जीतने की मुंबई इंडियंस पूरी कोशिश करेगा।

- Advertisement -