आईपीएल 2023: ये है वो तीन रिकॉर्ड जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान टूटे

RCB vs MI
- Advertisement -

कल मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल का अपना पहला मैच खेला। बैंगलोर ने आठ विकेट की आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। डु प्लेसिस ने कप्तान के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व किया और अर्धशतक बनाया।विराट कोहली ने भी उनका पूरा साथ दिया।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की। तिलक वर्मा के अर्धशतक की वजह से मुंबई 171 रन ही बना पाई लेकिन अंततः बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मुंबई हमेशा की तरह आईपीएल का अपना पहला मैच हारकर अपने प्रशंसकों को निराश कर दिया। कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में तीन रिकॉर्ड टूटे।

- Advertisement -

RCB vs MI

मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल का रिकॉर्ड – डु प्लेसिस और कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले विकेट के लिए 148 रनों की शानदार साझेदारी की थी। डु प्लेसिस 43 गेंदों पर 73 रन बनाए, जबकि विराट अंत तक नाबाद रहे और 82 रन बनाए। क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल ने 2011 के आईपीएल सीज़न के दौरान 113 रन की साझेदारी के साथ रिकॉर्ड बनाया था लेकिन अब यह रिकॉर्ड विराट और डु प्लेसिस के नाम है।

- Advertisement -

रोहित शर्मा से आगे निकलने का रिकॉर्ड – विराट कोहली ने कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। कोहली के पास अब ऐसी 23 पारियां हो गई हैं, जहां उन्होंने 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसी 22 पारियों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

Royal Challengers Bangalore

रोहित के खिलाफ एक अनोखा रिकॉर्ड – डु प्लेसिस ने कप्तान के रूप में अपना लगातार दूसरा मैच कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ जीता। इस कारनामे के सौजन्य से, डु प्लेसिस आईपीएल में पहले ऐसे विदेशी कप्तान बन गए हैं जिन्होंने रोहित के खिलाफ एक से अधिक मैच जीते है।

- Advertisement -