ICC ने वनडे विश्व कप के गाने को किया रिलीज़ – रणवीर सिंह के साथ नजर आयी ये हस्तियां

ICC World Cup 2023 Anthem
- Advertisement -

भारत में होने वाले विश्व कप की शुरुआत होने में अब कुछ दिनों का ही समय बचा है, ऐसे में भारतीय प्रशंसकों के साथ-साथ देश विदेश की सभी टीमें इस बार के विश्व कप को लेकर उत्साहित हैं। आईसीसी ने भी इस बड़े आयोजन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं।

ऐसे में आज बुधवार, 20 सितंबर को, आईसीसी ने विश्व कप 2023 के लिए आधिकारिक एंथम रिलीज़ किया है। गाने की सबसे बड़ी खासियत यह रही की इसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह भी इस वीडियो में नजर आये।

- Advertisement -

उनके साथ सोशल मीडिया के कुछ मशहूर हस्तियों को भी इसमें शामिल किया गया है, जिनमें धनाश्री वर्मा, गौरव तनेजा, स्काउट, बेयूनिक और कई अन्य शामिल हैं। इस गाने को प्रीतम ने बनाया है और इसके गायक नकाश अजीज, श्रीराम चंद्रा, अमित मिश्रा, जोनिता गांधी, अकासा, चरण हैं।

“दिल जश्न बोले” के नाम के इस गाने के बोल श्लोक लाल और सावेरी वर्मा ने लिखे हैं। आईसीसी द्वारा रिलीज़ किये गए इस गाने को ट्रेन की बोगी की थीम पर फिल्माया गया है जिसमें रणवीर सिंह इसकी धुन पर थिरकते दिखाई देते हैं। iske बाद इसमें शामिल अन्य कलाकार भारतीय टीम की जर्सी पहने नजर आते हैं।

- Advertisement -

गाने में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी नजर आयी हैं, पेशे सबक डांस टीचर रही धानश्री ने इस गाने में शानदार डांस दिखाया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस विश्व कप के एंथम की जोर शोर से चर्चा हो रही है। यहाँ देखें यह वीडियो:

यह भी पढ़ें: बाबर आजम को पीछे छोड़ शुभमन गिल बन सकते हैं नंबर 1 वनडे बल्लेबाज – करना होगा कुछ ऐसा

05 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 08 अक्टूबर को खेलेगी। विश्व कप के पहले मैच में पिछली बार की विश्व विजेता इंग्लैंड और उपविजेता रहे नूजीलैंड का मुकाबला देखने को मिलेगा।

- Advertisement -