- Advertisement -

क्या आपने कभी एम एस धोनी की बाइक कलेक्शन पर गौर किया है? उनकी बाइक कलेक्शन देख्कर आप रह जायेंगे चकित, आइये डालें इसपर एक नजर

- Advertisement -

भारत के पूर्व क्रिकेटर और विश्व कप विजेता कप्तान एम एस धोनी अपने क्रिकेट के कारनामों के साथ-साथ अपनी बाइक कलेक्शन के लिए भी काफी प्रचलित हैं। धोनी शुरुआत से ही बाइक चलाने के शौकीन रहे हैं। उन्होंने अपने गेराज में कई दुर्लभ बाइक को खरीद कर रखा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

क्रिकेट से अपनी कमाई की शुरुआत होते ही उन्होंने सर्वप्रथम एक सेकेंड हैंड बाइक यामाहा आरएक्स खरीदा। आज के समय में धोनी के पास लगभग 100 के आसपास बाइक मौजूद है। Kawasaki Ninja H2, BSA, a Norton Vintage, Confederate Hellcat और a Norton Vintage bike जैसी कई शानदार कंपनीओं के बाइक को उन्होंने अपनी गेराज की शोभा बढ़ाने के लिए ख़रीदा है।

बाइक के साथ-साथ धोनी कार के भी काफी शौकीन हैं। उन्होंने कई महंगी कार भी अपनी कलेक्शन में खरीद कर संजोया है। Mitsubishi Pajero, Hummer H2, first-generation और GMC Sierra उनकी कुछ अनोखी दो दरवाजा वाली महंगी गाड़ियां हैं।

धोनी की एक खास बाइक भी है। उनकी Kawasaki Ninja H2 बाइक की खूबियां उनकी सुपर बाइक के कलेक्शन को एक नया आयाम देती है। इस सुपर बाइक में चार सिलेंडर का इंजन लगा हुआ है। इस ताकतवर इंजन से यह दो पहिये की बाइक 11000 आरपीएम पर 200 हॉर्सपावर की पावर के साथ गतिमान हो सकती है। 2017 वाले इस बाइक के मॉडल का मूल्य 33.30 लाख रुपये है।

इसके साथ ही आपको यह जानकार हैरानी होगी की धोनी के पास Confederate X132 Hellcat बाइक भी मौजूद है जो पूरी दुनिया में मात्र 150 लोगों के पास ही उपलब्ध है। पुरे दक्षिण एशिया में धोनी एक मात्र ऐसे शख़्स हैं जिनके पास यह बाइक मौजूद है। उनके अलावा यह बाइक डेविड बेहकम, ब्रैड पिट और टॉम क्रूज जैसे लोगों के पास है।

यह भी पढ़े: वीरेंद्र सहवाग ने किया हुआ है लव मैरिज, देखिये उनके परिवार की तस्वीरें

- Advertisement -
- Advertisement -
Recent Posts

This website uses cookies.

- Advertisement -