आईसीसी विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए संन्यास से वापस आया यह खिलाड़ी, फैंस की कुछ ऐसी रही प्रतिक्रियाएं।

England 2019 World Cup Champions
- Advertisement -

बेन स्टोक्स जो इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं, ने इस साल भारत में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए अपना संन्यास वापस ले लिया है। हालाँकि, बेन स्टोक्स ने इससे पूर्व एक दिवसीय क्रिकेट को लेकर कई विवाद भरे बयान दिए थे। उन्होंने यहाँ तक कहा थी की अब एकदिवसीय क्रिकेट मर रहा है और वह टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा तरजीह देना चाहते हैं। इन्हीं कारणों से उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

हालाँकि, अब जब विश्व कप को मात्र कुछ महीने ही शेष रह गए हैं, ऐसे में उनका संन्यास से बाहर आना फैंस को कुछ ज्यादा नहीं पसंद आया। परन्तु इंग्लैंड की टीम ने उनका तहे दिल से स्वागत किया है और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में भी शामिल किया गया है। यहाँ देखें फैंस की कुछ प्रतिक्रियाएं :

- Advertisement -

- Advertisement -

बेन स्टोक्स और पिछले विश्व कप के फाइनल मैच की यादें अभी भी सभी के मन में ताजा होंगी खासकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को वह दिन भुलाये नहीं भुला जाता। फाइनल में बेन स्टोक्स की 84 रन की संघर्षपूर्ण पारी का इंग्लैंड के विश्व विजेता बनने में खास योगदान रहा था। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

Ben Stokes

यह भी पढ़ें: कई महीनों बाद क्रिकेट खेलते दिखे ऋषभ पंत, वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल। क्या शामिल हो सकते हैं ICC विश्व कप 2023 के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में?

अब जब वह इस साल भी विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं तो इंग्लैंड को अपने स्टार खिलाड़ी से फिर से कुछ वैसे ही कारनामों की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के मुख्य चयनकर्ता ने बेन स्टोक्स की तारीफ़ की और कहा की “बेन स्टोक्स की वापसी से इंग्लैंड की मैच जिताने की क्षमता और नेतृत्व करने के मामले में और निखार आएगा। मुझे यकीन है कि हर प्रशंसक उन्हें फिर से इंग्लैंड की वनडे शर्ट में देखकर आनंद उठाएगा,”

- Advertisement -