मुंबई की लगातार 6 हार से निराश हुए फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई ट्वीट्स की बाढ़

Mi loss
- Advertisement -

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2022 के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 60 गेंदों 103 रन की नाबाद पारी खेली। 200 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 27 गेंदों पर 37 रन बनाए। लखनऊ की ओर से आवेश खान ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।

- Advertisement -

आपको बता दें यह मुंबई की इस सीजन में लगातार यह छठी हार है। आईपीएल इतिहास में पहली बार टीम को शुरुआती लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले साल 2014 में टीम को शुरुआत के लगातार पांच मैचौं में हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं इस हार के साथ मुंबई पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है। टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अब यहां से सभी मैच जीतने होंगे।

आखिरी दो ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 43 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में जेसन होल्डर के ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों ने 17 रन हासिल किए । इसके बाद आखिरी छह गेंदों पर मुंबई को 26 रनों की दरकार थी। आखिरी ओवर की पहली गेंद मुंबई के खिलाड़ी जयदेव उनादकट रन आउट हुए।

- Advertisement -

वह छह गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन ही बना सके। इसके बाद स्पिनर मुरुगन अश्विन ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर अश्विन (6) भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मुंबई की पारी की पांचवीं गेंद पर लखनऊ के गेंदबाज चमीरा ने पोलार्ड को स्टोइनिस के हाथों कैच करा दिया। पोलार्ड 14 गेंदों पर 25 रन ही बना सके। आखिरी ओवर में मुंबई की टीम सिर्फ सात रन ही बना सकी। मुंबई की हार पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी।

- Advertisement -