दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने खेली तूफानी पारी, सोशल मीडिया पर फैंस ने की टी20 वर्ल्डकप में शामिल करने की मांग

Dinesh Karthik
- Advertisement -

आईपीएल 2022 कई खिलाड़ियों के लिए बेहद शानदार रहा है और उनमें से एक हैं दिनेश कार्तिक। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ चार साल बिताने के बाद, दिनेश कार्तिक को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा साइन किया गया था। जहां, उन्होंने अब तक बैंगलोर के लिए ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया है।

कार्तिक ने आईपीएल 2022 की शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में 32 रनों की पारी से की थी। इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 रनों का मैच जिताऊ पारी खेली और फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो गेंदों में सात रन बनाए और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 14 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली थी।

- Advertisement -

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में, दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इस पारी में उन्होंने केवल 34 गेंदों पर 66 रन बनाए। कार्तिक की इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। डीके बेहद शानदार लय में नजर आ रहे थे। खासतौर से मुस्तफिजुर रहमान द्वारा फेंके गए एक ओवर में कार्तिक ने 4 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए कुल 28 रन बनाए।

कार्तिक की इस बेहतरीन पारी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 92/5 से 189/5 तक पहुंचाया। उनकी की पारी से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी आरसीबी के लिए शानदार अर्धशतक लगाया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी समाप्त होने के बाद मैक्सवेल ने ब्रॉडकोस्टर्स से बात करते हुए कहा था ”कार्तिक इस सीजन अब तक बेहद बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह केवल एक बार आउट हुए हैं और हमें उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्होंने बेहद खूबसूरती से फ़िनिश किया है।”

- Advertisement -

ट्विटर पर फैंस चाहते हैं दिनेश कार्तिक भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में

गौरतलब है कि, भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी0 विश्व कप 2022 में भाग लेना है। इस मेगा इवेंट के लिए टीम की घोषणा इस साल के अंत में की जाएगी। चूंकि, डीके बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं इसलिए फैंस को लगता है कि, कार्तिक आरसीबी के लिए 2022 के आईपीएल सीजन में अब तक के शानदार फॉर्म के बाद टी20 विश्वकप में जगह पाने के हक़दार हैं।

- Advertisement -