Asia Cup 2023 : पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित किए जाने वाले एशिया कप का पूरा कार्यक्रम और टाइम-टेबल देखें यहाँ

Asia Cup Schedule
- Advertisement -

एशियाई देशों के बीच होने वाले इस साल के एशिया कप की शुरुआत कल से होनी है। इस साल के एशिया कप को श्रीलंका और पाकिस्तान में संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह पहली बार है की एशिया कप का आयोजन दो देश मिलकर कर रहे हैं।

वैसे तो इस साल के एशिया कप के मुख्य आयोजक की जिम्मेवारी पाकिस्तान के पास थी। हालाँकि, भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक मतभेदों की वजह से भारत ने पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया, इसी वजह से इस बार श्रीलंका और पाकिस्तान संयुक्त रूप से इसका आयोजन कर रहे हैं।

- Advertisement -

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एशिया कप के सबसे पहले संस्करण का आयोजन 1984 में 50 ओवर के प्रारूप में किया गया था। बेहद ही लोकप्रिय इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप के 15 संस्करण हो चुके हैं। 2016 और 2022 में यह टूर्नामेंट T20 प्रारूप में खेला गया था। हालाँकि, इस साल इसे पुनः 50 ओवर के प्रारूप में खेला जायेगा।

इस साल के एशिया कप में कुल मिलाकर 6 टीमें भगा लेंगी जो भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश हैं। एशिया कप 2023 प्रतियोगिता का आयोजन पहले ग्रुप मुकाबलों में खेला जायेगा और उसके बाद सुपर 4 में राउंड-रॉबिन प्रारूप का इस्तेमाल किया जाएगा, जहाँ सभी टीमें एक बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

- Advertisement -

बात करें एशिया कप के लिए बनाये गए दो ग्रुप की तो, ग्रुप A में पाकिस्तान, नेपाल और भारत को रखा गया है। वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान और नेपाल के बीच 30 अगस्त को मुल्तान में खेले जाने वाले मुकाबले से की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम को एशिया कप मुकाबले से पूर्व अनुभवहीनता को लेकर दी चेतावनी, कहा कुछ ऐसा।

विशेष रूप से इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से है, जब अब केवल बड़े टूर्नामेंट के दौरान ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला सितम्बर को खेला जायेगा। यहाँ देखें इस एशिया कप का पूरा कार्यक्रम :

Asia Cup Schedule
Asia Cup Schedule
- Advertisement -