वीडियो देखें: ट्रेनिंग के दौरान आंद्रे रसल ने तोड़ी कुर्सी, दिखायी अपनी पावर

- Advertisement -

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसल टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। अपनी पावर हिटिंग के दम पर रसल ने दुनिया के सभी टी-20 लीग में अपनी छाप छोड़ी है। जमैका के ऑलराउंडर रसल अपने क्रूर छक्कों से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। रसल अपनी जबरदस्त ताकत से गेंद को बहुत जोर से मारने के लिए जाने जाते हैं। कोलकाता की ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने अपने इसी ताकत का नमूना पेश किया। उन्होंने अपने शक्तिशाली शॉट के साथ कुर्सी को तोड़ दिया। रसल के शॉट का प्रभाव इतना अधिक था कि कुर्सी में छेद हो गया। कोलकाता फ्रेंचाइजी ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है मसल पावर।

- Advertisement -

आंद्रे रसेल हमेशा से ही केकेआर के लिए एक्स-फैक्टर खिलाड़ी रहे हैं और कई मैच अपने अकेले दम पर जीताया है। इस आईपीएल भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं रसल। उन्होंने इस आईपीएल अबतक 180 के स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 15.3 की औसत से 10 विकेट भी लिए हैं।

दिल्ली के खिलाफ जीत की होगी आशा:
कोलकाता ने अब तक इस आईपीएल आठ मैच खेलें हैं जिनमे उन्हें तीन जीत और पांच हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम इस वक़्त अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उनका अगला मैच 28 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। केकेआर इस मैच को किसी भी हालत में जीतना चाहेगी। केकेआर की टीम एक बार पुनः अपने दोनों एक्स-फैक्टर खिलाड़ियों आंद्रे रसेल और सुनील नारायण से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। ये दोनों आईपीएल 2022 में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। गेंद और बल्ले दोनों से ही उन्होंने टीम के लिए अपना योगदान दिया है। केकेआर को अपने कप्तान श्रेयस अय्यर से भी उम्मीद होगी कि उनके कप्तान आगे बढ़कर नेतृत्व करें और टीम को जीत की और ले जाएं।

- Advertisement -