विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम की जर्सी का इस दिन होगा अनावरण – जानें कब और कहाँ देख सकते हैं जर्सी अनावरण का विशेष कार्यक्रम

Indian Team Jersey
- Advertisement -

भारत में होने वाले विश्व कप 2023 की तैयारियां अपने चरम पर हैं। 05 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर सभी क्रिकेट के प्रशंसकों से लेकर सभी भारतवासियों के बीच बेहद ही उत्साह का माहौल है। खास तौर पर एशिया कप में भारतीय टीम की विजय के बाद रोमांच और भी बढ़ गया है।

ऐसे में भारतीय टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक एडिडास ने भारत की विश्व कप जर्सी का अनावरण करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है। भारतीय क्रिकेट से लगाव रखने वाले सभी प्रशंसकों के लिए यह विश्व कप के उत्साह को बढ़ाने वाली एक और खबर है।

- Advertisement -

एडिडास ने भारत की विश्व कप जर्सी के अनावरण के लिए आज का दिन तय किया है। जो भी भारतीय क्रिकेट के प्रशंसक इस भव्य आयोजन को देखना चाहते हैं वह आज शाम 7:30 बजे एडिडास के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस कार्यक्रम का लुफ्त उठा सकते हैं।

इससे पूर्व एडिडास ने भारत की एकदिवसीय जर्सी में भी बदलाव किया और इसे गहरे नील रंग से बदलकर हलके आसमानी रंग क कर दिया। साथ ही और कई छोटे-छोटे बदलाव किए, जैसे भारत की एकदिवसीय जर्सी पर दो सितारे मौजूद हैं जो भारतीय टीम के 1983 और 2011 की ऐतिहासिक एकदिवसीय विश्व कप जीत का प्रतीक हैं।

- Advertisement -

एडिडास ने अपने इंस्टाग्राम के जरिये भारतीय टीम की जर्सी के अनावरण के दिन की घोषणा की। उन्होंने इस जर्सी के अनावरण के साथ भारतीय टीम के लिए के खास विश्व कप गीत बनाने के लिए भारत के रैप करने वाले रफ़्तार के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें: विश्व कप के लिए इस रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे जोफ्रा आर्चर – इंग्लैंड ने अपने विश्व कप टीम में किए बड़े बदलाव

आपको बता दें की एडिडास ने बीसीसीआई के साथ पांच साल की अवधि के लिए 350 करोड़ रुपये की डील के साथ जर्सी और किट बनाने का अधिकार प्राप्त किया है। इस साल जून महीने की शुरुआत से मार्च 2028 के अंत भारत के सभी जर्सी और किट बनाने का जिम्मा एडिडास कंपनी के पास है।

- Advertisement -