भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 चरण का आखिरी मैच कल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग एलेवेन में पांच-पांच बदलाव किए क्योंकि मैच के नतीजे से एशिया कप फाइनल पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था।
भारतीय टीम की सूचि में सबसे बड़ा नाम जो दर्ज नहीं था वह था विराट कोहली का नाम। साथ ही भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान ने हार्दिक पंड्या, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को इस मैच में आराम देने का निर्णय लिया।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही ठहराते हुए बांग्लादेश के 4 प्रमुख बल्लेबाजों को मात्र 59 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।
हालाँकि, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने 85 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली, जिन्हें निचले क्रम के बल्लेबाजों से भी महत्वपूर्ण योगदान मिला। बांग्लादेश ने अंततः 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 265 रनों का एक बेहद ही अच्छा स्कोर खड़ा किया।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही ख़राब रही और अपना पहला मैच खेल रहे तंजीम हसन साकिब ने कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को सस्ते में आउट कर दिया। रोहित शून्य के स्कोर पर पारी की दूसरी ही गेंद पर चलते बने।
भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया 133 गेंदों पर शानदार 121 रन की पारी खेली। निचले क्रम में अक्षर पटेल की शानदार कोशिश (34 गेंदों में 42 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों का मुकाबला नहीं कर पाया। अंततः भारत एक गेंद शेष रहते 259 रन पर आउट हो गया और 6 रनों से मैच हार गया। यहाँ देखें इस मैच से जुड़े कुछ टॉप मीम्स :
Surya Kumar Yadav in Odis pic.twitter.com/scaJLYWns3
— Sai (@akakrcb6) September 15, 2023
Watching #INDvBAN match. pic.twitter.com/wgbKvXdhaM
— Krishna (@Atheist_Krishna) September 15, 2023
The man is a storybook all by himself. There is no work of fiction more fanciful, whose timing, whose maximising of the moment, is unparalleled surely anywhere in the history of this game🔥
Another jaw dropping performance from Captain Rohit and it's Duck🦆😍🙈 #INDvBAN pic.twitter.com/eUqmsbFGu1
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) September 15, 2023
#INDvBAN 😭😭 pic.twitter.com/Dt3jJn7t5g
— anna (@bewda_anna) September 15, 2023
shubman gill scoring a century against bangladesh in asia cup and india losing the match.
sachin saab: pic.twitter.com/HKb687DYn4
— Marwadi (@AmeerHuBc) September 15, 2023
Pakistan finished last in points table in this Asia cup
Mood rn-pic.twitter.com/ZDTZKe5FuV
— Abhishek (@be_mewadi) September 15, 2023
Bangladesh Beat India after 11 years in Asia Cup.
Pic Unrelated :#AsianCup2023 #INDvBAN #AsiaCupFinal pic.twitter.com/HsvW8olMLt
— Troll Cricket (@Trolll_Cricket) September 15, 2023
ICT fans to Indian cricket team rn: pic.twitter.com/9u0ISmKBmk
— rozgar_CA (@Memeswalaladka) September 15, 2023
Rohit gave rest to Kohli against Bangladesh and India lost the match
Virat Kohli: pic.twitter.com/uy51pRQx7z
— Kriitii 🌌 (@mistakrii) September 15, 2023
Match Summary 🥲#INDvBAN pic.twitter.com/mOW2L0khMx
— Byomkesh (@byomkesbakshy) September 15, 2023
Pota ko khush Krna pda #INDvsBAN pic.twitter.com/vQi5sLxYlJ
— Aman_Chain 🇮🇳 (@Amanprabhat9) September 15, 2023