रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीती मुंबई इंडियंस। ट्विटर पर ऐसी रहीं प्रतिक्रियाएं, जानिए विस्तार से

Daniel Sams, Rohit Sharma
- Advertisement -

आईपीएल 2022 के 51वें मैच में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से ब्रबोर्ने स्टेडियम में हुआ। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को ओपनर्स रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाई। छह ओवर के पॉवरप्ले के बाद मुंबई की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए थे। आठवें ओवर में 74 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए। वे 28 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। अपनी पारी में रोहित ने पांच चौके और दो छक्के लगाए।

- Advertisement -

ईशान किशन दिखे अपने अंदाज़ में, उन्होंने 29 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। कीरोन पोलार्ड एकबार फिर फेल रहे। वे 14 गेंदों पर चार रन बना सके। उन्हें राशिद खान ने क्लीन बोल्ड किया।

हालाँकि, टीम डेविड ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। आखिरी ओवर में टिम डेविड ने 13 रन बटोरे और मुंबई को छह विकेट पर 177 रन के स्कोर तक पहुंचाया। डेविड 21 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से राशिद ने दो विकेट झटके। वहीं, अल्जारी जोसेफ, फर्ग्यूसन और प्रदीप सांगवान को एक-एक विकेट मिला।

- Advertisement -

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की पारी की शुरुआत शानदार रही। 12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने बिना कोई विकेट गंवाए 106 रन बना लिए थे। 13वें ओवर में गुजरात टाइटंस को दो झटके लगे। मुरुगन अश्विन ने सबसे पहले शुभमन गिल को कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। गिल 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आखिरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को डेनियल सैम्स के हाथों कैच कराया। साहा 40 गेंदों पर 55 रन बना सके।

आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे, लेकिन गुजरात की टीम मात्र तीन रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने गजब की गेंदबाजी की, जबकि उनके सामने डेविड मिलर और राहुल तेवतिया थे। नतीजा यह रहा की, गुजरात की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी और पांच रन से मैच हार गई।

देखें कुछ टॉप ट्विटर रिएक्शंस:

- Advertisement -