वीडियो देखें: हर्षल पटेल ने मैच बाद रियान पराग से हाथ मिलाने से किया इंकार

- Advertisement -

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 39वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रनों से हरा दिया और मौजूदा आईपीएल 2022 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। हालाँकि, मैच के बाद एक अप्रियतम दृश्य देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा। हुआ कुछ यूँ की, जब मैच के बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तभी हर्षल पटेल ने रियान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है की मैच के पहले इनिंग के समाप्त होने के समय भी हर्षल और पराग के बीच एक तीखी नोकझोंक हुई थी। नाबाद अर्धशतक के साथ राजस्थान को एक चुनौती पूर्ण स्कोर तक पहुंचाने के बाद पराग को हर्षल की ओर से कुछ शब्द कहे गए। सहयोगी स्टाफ के हस्तक्षेप करने से पहले रियान पराग भी हर्षल पटेल को कुछ वापस कहने के लिए वापस फील्ड पर आ गए थे।

- Advertisement -

हालांकि, सभी ने सोचा कि यह सिर्फ गर्मजोशी में हुई कोई क्षण भर की घटना थी और दोनों क्रिकेटर्स इससे आगे बढ़ गए हैं। परन्तु, सभी को हैरानी हुई जब खेल समाप्त होने के बाद भी यह मामला जारी रहा। जब खिलाड़ी पारंपरिक हैंडशेक के लिए मिले तब हर्षल पटेल ने रियान पराग से हाथ मिलाने से इनकार किया और उनके पास से होकर गुजर गए।

यहां तक ​​कि पराग भी हर्षल के इस तरह के वय्वहार को देखकर हैरान रह गए। हालाँकि, कैमरे में कैद हुए इस घटना को सोशल मीडिया पर लोगो ने आड़े हाथों लिया और हर्षल की जमकर आलोचना की।

- Advertisement -

वीडियो यहाँ देखें:

बल्ले से 56* के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, असम के क्रिकेटर रियान पराग ने अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, कहा कि वह पिछले तीन वर्षों में फ्रेंचाइजी द्वारा उनपर दिखाए गए भरोशे पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं।

“थोड़ा संतोष। रॉयल्स ने पिछले तीन वर्षों से मुझ पर विश्वास दिखाया है, और मैं उन्हें थोड़ा-थोड़ा करके वापस भुगतान कर रहा हूं। मुझे दबाव पसंद है और मैं सिर्फ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा हूं, ”पराग ने मैच के बाद प्रस्तुति समारोह में कहा।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट में अंतर के कारण दोनों टीमों में एक स्थान का फर्क है।

- Advertisement -