“कहीं चेन्नई टीम के भीतर मनमुटाव तो नहीं” ब्रूज़्ड रिब की वजह से रवींद्र जडेजा के आईपीएल 2022 से बाहर होने पर फैंस का संदेह

Ravindra Jadeja
- Advertisement -

चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की।

बाएं हाथ के क्रिकेटर 4 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैच लेने का प्रयास करते समय चोटिल हो गए। भले ही उन्होंने क्षेत्ररक्षण जारी रखा, लेकिन जडेजा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच से बाहर हो गए । कासी विश्वनाथन ने बताया कि ऑलराउंडर की पसली में चोट लगी है।

- Advertisement -

जडेजा की चोट का आकलन मीडिया टीम ने किया था, और टीम और जडेजा के बीच चर्चा के बाद ही इस बात पर सहमति बनी थी कि जडेजा के लिए आईपीएल से ब्रेक लेना और उनकी रिकवरी पर ध्यान देना सबसे अच्छा होगा।

“उसकी पसली में चोट लगी है। चिकित्सा सलाह यह है कि उसे इस पर दबाव नहीं डालना चाहिए, इसलिए हमने फैसला किया है कि उसे आईपीएल छोड़ देना चाहिए, ” सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने एस्पनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा।

- Advertisement -

रवींद्र जडेजा 2012 में चेन्नई की फ्रेंचाइजी के लिए अपनी शुरुआत के बाद से, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुआ मैच, उनका सिर्फ दूसरा मौका था जब उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया हो। चोट से उबार कर कब तक उनकी वापसी होगी ऐसा कोई अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता है।

आइये देखते हैं फैंस की इस बात पर क्या प्रतिक्रिया रही:

आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीज़न की शुरुआत से पहले रवींद्र जडेजा को टीम के कप्तान के रूप में घोषित किया गया था। हालांकि, उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान आगे नहीं बढ़ सका। फ्रेंचाइजी को अपने पहले आठ मैचों में से छह में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी वापस सौंप दी।

कप्तानी के दबाव ने भी टूर्नामेंट में ऑलराउंडर के प्रदर्शन को प्रभावित किया। दस पारियों में उन्होंने 19.33 के औसत और 118.36 के स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए। गेंद के साथ, जडेजा ने 33 ओवर में लगभग 50 की औसत से सिर्फ पांच विकेट लिए।

- Advertisement -