Video: रोहित शर्मा की पत्नी रितिका को रोहित के आउट होने पर अश्विन की पत्नी ने दी सांत्वना

Rohit Sharma, Ritika
- Advertisement -

आईपीएल के चल रहे सीजन के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया । लगातार पहले आठ गेम हारने के बाद यह जीत पांच बार के चैंपियन मुंबई के लिए एक बहुत जरूरी जीत थी। इससे निश्चित तौर पर रोहित शर्मा एंड कंपनी को राहत मिली है।

रॉयल्स द्वारा निर्धारित 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। उन्होंने तीसरे ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। अश्विन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने से पहले रोहित पांच गेंदों में केवल दो रन ही बना सके।

- Advertisement -

इसी दिन रोहित शर्मा का जन्मदिन भी था। हालांकि, वह अपने जन्मदिन को बल्ले से खास नहीं बना सके। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद रोहित शर्मा की पत्नी रितिका बहुत ही निराश नज़र आयीं। अश्विन की पत्नी प्रिथी भी उन्हीं की तरह उसी स्टैंड पर बैठी थीं। वह रितिका के पास गईं और उन्हें सांत्वना देने के लिए गर्मजोशी से गले लगाया।

वीडियो यहाँ देखें:

- Advertisement -

रोहित शर्मा आईपीएल 2022 में बेहद ही खराब फॉर्म में हैं। वो आईपीएल 2022 में 9 मैचों में 125 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 155 रन ही बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने ab तक खेले अपने पहले 9 मैचों में पचास से अधिक का स्कोर बनाने के लिए भी बेहद संघर्ष किया है।

सूर्य कुमार ने मुंबई को आईपीएल 2022 में अपनी पहली जीत तक पहुँचाया

रोहित शर्मा और ईशान किशन को सस्ते में आउट होने के बाद, सूर्यकुमार यादव पर एक बार फिर से संकट से बाहर निकलने की जिम्मेदारी थी । मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार ने रन का पीछा करते हुए, दोहरी गति वाली डि वाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर 51 रनों की अद्भुत पारी खेली।

उन्होंने मुंबई इंडियंस को जीत के करीब ले जाने के लिए तिलक वर्मा के साथ साझेदारी की। अंत में, टिम डेविड ने मुंबई को फिनिशिंग लाइन को सुरक्षित रूप से पार करने में मदद करने के लिए कुछ लंबे शॉट मारे। पहली जीत के बाद मुंबई के खेमे में हर कोई खुश था। ईशान किशन ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

“जी हाँ, जीत हमेसा ही सबसे अधिक मायने रखती है, खासकर जब हमारे लिए समय आसान नहीं रहा है। हमें एक टीम के रूप में एक साथ रहने की जरूरत है। हमने पहले मैच नहीं जीते थे, लेकिन आज टीम द्वारा किए गए प्रयास को सभी ने पसंद किया। आप विकेट गंवाएंगे, रन बनाएंगे, ऐसी चीजें क्रिकेट में होती हैं। हर बल्लेबाज की मंशा अपनी टीम के लिए खेल खत्म करने की होती है। उम्मीद है कि हम आगामी खेलों में कुछ और मैच जीतेंगे,” ईशान किशन ने जीत के बाद कहा।

- Advertisement -