मुंबई इंडियंस ने आखिरकार आईपीएल 2022 की अपनी पहली जीत दर्ज की। उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया। हालाँकि युजवेंद्र चहल के असफल डीआरएस के बाद सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया ने कई क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
8वें ओवर में सूर्यकुमार के खिलाफ चहल की एलबीडबल्यू अपील ने सभी मुंबई के प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दीं थी। 31 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान के युजवेंद्र चहल की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की वो लेकिन पूरी तरह चूक गए। लेग स्पिनर चहल ने एलबीडब्ल्यू के लिए एक बड़ी अपील की लेकिन अंपायर ने अपनी उंगली नहीं उठाई।
युजवेंद्र चहल ने तुरंत डीआरएस लिया क्योंकि वह पूरी तरह से आश्वस्त दिख रहे थे कि गेंद स्टंप्स से टकरा रही थी। हालांकि, डीआरएस ने दिखाया कि गेंद सिर्फ बेल्स को छू कर गुज़र रही थी और ऑन-फील्ड निर्णय को बदलने के लिए गेंद और स्टंप्स में पर्याप्त संपर्क नहीं हो पाया था। ऑन-फील्ड निर्णय नॉट आउट होने के कारण निर्णय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 31 वर्षीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इसके बाद नाखुश दिखे।
चहल को निराश देख सूर्यकुमार चहल के पास गए और उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की। उन्होंने अपना हाथ उनके कंधों के चारों ओर रखा। लेकिन चहल इस फैसले से काफी निराश थे। वह अपना असंतोष व्यक्त करने के लिए थोड़ी देर के लिए उसी स्थिति में खड़ा रहे। सूर्यकुमार ने भी उनकी मनोदशा को स्पष्ट रूप से भांपते हुए उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया।
वीडियो यहाँ देखें:
— Patidarfan (@patidarfan) April 30, 2022
आज हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेलें – रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस यह मैच जीत जरूर गयी परन्तु, उनके लिए यह जीत आसान नहीं थी। इस जीत में उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और ईशान किशन के शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की और मुंबई को एक सुरक्षित स्तिथि की ओर ले गए। बाद में टिम डेविड की प्रभावशाली पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने यह लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लीया।
रोहित शर्मा ने इस सीजन में मुंबई की पहली जीत के बाद खुशी जाहिर की। मैच के बाद के प्रेजेंटेशन समारोह में बोलते हुए, रोहित ने कहा कि आज मुंबई इंडियंस ने अपनी क्षमता के अनुसार खेला और दबाव बनाना जारी रखा।